पटना: बिहार के अलीनगर से भाजपा विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट और टिप्पणियों की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, बीते 14 नवंबर को दोपहर करीब 2:40 बजे बॉडीगार्ड को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि एक इंस्टाग्राम आईडी से मैथिली ठाकुर और उनके पिता को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ऐसी टिप्पणियों से विधायक की छवि और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी जताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।