एसपी अंकिता शर्मा के हवाई फायरिंग वाले वीडियो पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय सख्त, कारण बताओ नोटिस जारी ।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शस्त्र पूजा के दौरान हवाई फायरिंग करती एसपी अंकिता शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने शो-कॉज नोटिस जारी किया है । जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और वीडियो को लेकर हो रही नकारात्मक टिप्पणियों के बीच उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है । अब इस मामले में एसपी के जवाब और पुलिस मुख्यालय के अगले कदम पर नजर रहेगी ।
#ipsankitasharma #police #chattishgarh