उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस और वकील के बीच का विवाद गहरा गया। वर्दी पहने दो सिपाहियों और वकील के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं देखते ही देखते गालीबाजी में बदल गई। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिखता है कि कभी सिपाही वकील पर भारी पड़ता है तो कभी वकील सिपाही पर। कोर्ट परिसर की सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट होती रही। करीब दो मिनट 41 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो सिविल लाइंस गुप्तार घाट के पास का और दो दिन पुराना बताया जा रहा है। एनबीटी ऑनलाइन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
#kanpur #kanpurpolice