क्या था पूरा मामला?
लव इंडिया न्यूज़...
अस्पताल में यौन शोषण की घटना: डॉ. सुखबीर सिंह के कार्यकाल के दौरान LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र के फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र शैली पर एक नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का आरोप लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा राज्य महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों की क्लास ली थी। लापरवाही के आरोपों और महिला आयोग की सिफारिश के बाद सरकार ने 3 जुलाई को डॉ. सुखबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया था।
बर्खास्तगी से पुनर्नियुक्ति तक का सफर
बर्खास्तगी के कुछ समय बाद डॉ. सुखबीर सिंह की पुनर्नियुक्ति हुई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक हरियाणा कार्यालय में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब विभाग ने निर्णय लेते हुए उन्हें दोबारा कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त सीएमओ नियुक्त किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए उन्हें कोई अलग से मानदेयनहीं दिया जाएगा।