Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

महिला शक्ति का भव्य सम्मान, प्रेरणादायी महिलाओं को किया गया सम्मानित, ​शक्ति रानी शर्मा रहीं मुख्य अतिथि; चित्रा सरवारा, कुसुम लता व संतोष गोयल को मिला आउट स्टेड़िग अचीवमेंट अवार्ड ​स्मार्टेसट वूमेन आफ चड़ीगढ की शैली तनेजा को अंबाला में किया गया सम्मानित ​ अंबाला में आयोजित जिंदल रियल एस्टेट डेवलपर्स के सौजन्य से इंस्पायरिंग वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड 2026 महिला सशक्तिकरण और उत्कृष्ट उपलब्धियों को समर्पित, आइडिया हाउस की एक अनूठी पहल "Inspiring Women Achievers Awards (IWAA) 2026" महिला सम्मान, सशक्तिकरण और प्रेरणा का एक भव्य उत्सव बनकर उभरा। इस प्रतिष्ठित समारोह में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 81 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। सभागार में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों और सम्मानित महिलाओं ने इस अवसर को महिला उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, सम्मान और प्रेरणा का अद्भुत वातावरण बना रहा। ​समारोह की मुख्य अतिथि कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, महिलाओं की सफलता ही एक विकसित और प्रगतिशील समाज की पहचान है। आज महिलाएं राजनीति, प्रशासन, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश की प्रगति को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि, उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ​ अंबाला महफ़िल की शानदार संगीत प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह,ऊर्जा और सुरों की मिठास से भर दिया। उनकी मधुर धुनों और बेहतरीन गायन ने उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे समारोह का आनंद और भी यादगार बन गया। ​सम्मानित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, यह मंच केवल पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि महिलाओं के संघर्ष, मेहनत और सफलता को समाज के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति और प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। ​कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईडिया हाउस के संस्थापक जी.एस जस्सर ने सभी सम्मानित महिलाओं, अतिथियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित दर्शकों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि IWAA का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं बल्कि उन महिलाओं की प्रेरणादायी कहानियों को समाज के सामने लाना है जिन्होंने अपने साहस, संघर्ष और समर्पण से सफलता की नई मिसालें कायम की हैं। ​ ​समारोह का समापन सम्मानित महिलाओं, अतिथियों एवं प्रायोजकों के सामूहिक छायाचित्र, नेटवर्किंग सत्र और हाई-टी के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देता, तब प्रेरणा की नई कहानियां जन्म लेती हैं और प्रगति के नए द्वार खुलते हैं।

Haryana, India | Jun 22, 2026

MORE NEWS

Charkhi Dadri, Charkhi Dadri | Jun 21, 2026

एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

चरखी दादरी:-:।। योगाचार्य शिव योगी।।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला योग समन्वयक डॉ. प्रमिल फौगाट, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. रोबिन सिंह, ब्रह्मानंद चिड़िया सहित कॉलेज स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई चरखी दादरी:-:।। योगाचार्य शिव योगी।। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला योग समन्वयक डॉ. प्रमिल फौगाट, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. रोबिन सिंह, ब्रह्मानंद चिड़िया सहित कॉलेज स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Charkhi Dadri, Charkhi Dadri | Jun 14, 2026

महिला शक्ति का भव्य सम्मान, प्रेरणादायी महिलाओं को किया गया सम्मानित, ​शक्ति रानी शर्मा रहीं मुख्य अतिथि; चित्रा सरवारा, कुसुम लता व संतोष गोयल को मिला आउट स्टेड़िग अचीवमेंट अवार्ड ​स्मार्टेसट वूमेन आफ चड़ीगढ की शैली तनेजा को अंबाला में किया गया सम्मानित ​ अंबाला में आयोजित जिंदल रियल एस्टेट डेवलपर्स के सौजन्य से इंस्पायरिंग वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड 2026 महिला सशक्तिकरण और उत्कृष्ट उपलब्धियों को समर्पित, आइडिया हाउस की एक अनूठी पहल "Inspiring Women Achievers Awards (IWAA) 2026" महिला सम्मान, सशक्तिकरण और प्रेरणा का एक भव्य उत्सव बनकर उभरा। इस प्रतिष्ठित समारोह में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 81 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। सभागार में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों और सम्मानित महिलाओं ने इस अवसर को महिला उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, सम्मान और प्रेरणा का अद्भुत वातावरण बना रहा। ​समारोह की मुख्य अतिथि कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, महिलाओं की सफलता ही एक विकसित और प्रगतिशील समाज की पहचान है। आज महिलाएं राजनीति, प्रशासन, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश की प्रगति को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि, उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ​ अंबाला महफ़िल की शानदार संगीत प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह,ऊर्जा और सुरों की मिठास से भर दिया। उनकी मधुर धुनों और बेहतरीन गायन ने उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे समारोह का आनंद और भी यादगार बन गया। ​सम्मानित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, यह मंच केवल पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि महिलाओं के संघर्ष, मेहनत और सफलता को समाज के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति और प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। ​कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईडिया हाउस के संस्थापक जी.एस जस्सर ने सभी सम्मानित महिलाओं, अतिथियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित दर्शकों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि IWAA का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं बल्कि उन महिलाओं की प्रेरणादायी कहानियों को समाज के सामने लाना है जिन्होंने अपने साहस, संघर्ष और समर्पण से सफलता की नई मिसालें कायम की हैं। ​ ​समारोह का समापन सम्मानित महिलाओं, अतिथियों एवं प्रायोजकों के सामूहिक छायाचित्र, नेटवर्किंग सत्र और हाई-टी के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देता, तब प्रेरणा की नई कहानियां जन्म लेती हैं और प्रगति के नए द्वार खुलते हैं। - Haryana News