#नीली #बत्ती और #भारतसरकार का बोर्ड लगाकर घूम रहा था #फर्जी #IB #अधिकारी, पुलिस ने दबोचा
#हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान खुला फर्जीवाड़ा; कार से फर्जी IB आईडी, दस्तावेज, एयरगन और नीली बत्ती बरामद, रामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी/नैनीताल। सरकारी अधिकारी बनकर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और नीली बत्ती लगी कार में घूम रहे युवक को संदिग्ध पाए जाने पर रोका गया। युवक ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताते हुए पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन पुलिस की पूछताछ और तलाशी में उसके दावों की पोल खुल गई। कार से फर्जी IB पहचान पत्र, फर्जी दस्तावेज, एयरगन और नीली बत्ती बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।