कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा
डेरापुर-रूरा मार्ग पर गलुवापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मृतक जयप्रकाश (60) और चिंटू नायक (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदेव (23) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें, एक छोटी सी सावधानी आपकी जान बचा सकती है।
डेरापुर-रूरा मार्ग, गलुवापुर गांव, कानपुर देहात
#KanpurDehat #KanpurNews #BreakingNews #RoadAccident #BikeAccident #Derapur #Rura #UPNews #GroundZeroNews #GroundZeroNewsIndia #TrafficSafety #HelmetSafety