Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

दरवाजे से अज्ञात चोरों ने की ट्रैक्टर की चोरी, स्थानीय थाना को दी गई सूचना। बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र रामपुर शंभूगंज मुख्य सड़क कुमारपुर गांव से नबध किशोर शाह के दरवाजे से गुरुवार के मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने बी आर 51 जी 4153 ब्लू रंग का ट्रैक्टर चोरी करते हुए फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक नबध किशोर शाह पिता महेंद्रर शाह साकीन कुमारपुर थाना फुल्लीडुमर जीला बांका गांव निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार के दिन करीब 10:12 बजे कुछ कार्य करते हुए ट्रैक्टर को दरवाजे पर खड़ा कर रखा रात्रि के 12:00 बजे तक ट्रैक्टर दरवाजे पर ही था। जब हम लोग सभी परिवार सोने चले गए और सुबह उठते ही दरवाजे पर ट्रैक्टर ना देख गांव घर में चर्चा करने लगे। इसके बाद खोजबीन जारी होने लगा कुछ पता न चलने पर इसकी सूचना। फूली डूमर थाना पहुंचकर चोरी घटना की सूचना दी गई। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल कुमारपुर गांव नबध किशोर शाह के दरवाजे पर पहुंचे पुलिस के द्वारा पूछताछ कर से संबंधित सारा कागजात लेकर थाना पहुंचे पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर मालिक को खोजबीन करने को लेकर कहा गया है। थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार से जानकारी लेने पर बताया कि चोरी के घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा घटनास्थल को जांच कर ली गई है ट्रैक्टर मालिक के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। जानकारी हो कि विगत एक वर्ष पूर्व कुमारपुर गांव से मुख्य सड़क पर से किशोरी यादव का बोलेरो की चोरी हो गई है। उस बोलेरो का भी आज तक कुछ पता पुलिस नहीं लगा पाई है। इसके पूर्व भी फुल्लीडुमर मुख्य बाजार से बिगत 2 वर्ष पूर्व प्रीतम साह का भी ट्रैक्टर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर फुली डूमर के पूर्व थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिक की भी दर्ज की गई थी।लेकिन आज तक भी इस ट्रैक्टर का कुछ आता पता नहीं चल पाया है। फुली डूमर थाना के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रात्रि गश्ती एवं दिन के गश्ती बराबर करने के बावजूद भी चोरों का इतना मनोबल बढ़ गया है की पुलिस को भी चकमा देकर घटना का अंजाम देते हुए फरार हो जाता है। चोरी की घटना को लेकर कुमारपुर गांव में काफी जोरों पर चर्चा हो रही है ट्रैक्टर मालिक हो या स्कॉर्पियो मलिक बोलेरो मलिक अब सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर रखने को लेकर विवस हो गये है।

Bagaha, West Champaran | Jul 10, 2026