बहराइच में यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 688 वाहनों के चालान और 4 वाहन सीज
बहराइच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर 25 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान कुल 688 वाहनों का चालान कर 9 लाख 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 4 वाहनों को सीज किया गया। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने पर 49 चालान और तेज गति से वाहन चलाने पर 111 चालान किए गए।
इसके साथ ही हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।