भदोही: गेहूं की बोआई से पहले खाद दुकानों की जांच तेज
जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील की 33 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान छह दुकानों पर पॉश मशीन बंद मिलने या खराबी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, उर्वरक के 10 नमूने जांच के लिए लिए गए।
अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार खाद बेचने और किसानों को परेशानी न होने देने की हिदायत दी।
#Bhadohi #कृषि_विभाग #खाद #किसान #गेहूं_की_बोआई #BharatKrantiNews