बच्चे की हालत देख रुके डीएम, तत्काल कराया इलाज का इंतजाम
#देवरिया, 21 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शुक्रवार को सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेने निकले थे। सोनूघाट चौराहे पर आमजन से संवाद के दौरान उनकी नजर एक 8-9 वर्षीय बच्चे पर पड़ी, जिसे परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे।
डीएम ने रुककर बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बच्चा अक्सर मूर्छित हो जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से वार्ता कर बच्चे की आवश्यक जांच और उपचार, जिसमें सीटी स्कैन भी शामिल है, कराने के निर्देश दिए और बच्चे को मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
डीएम की इस संवेदनशील पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
Barhaj, Deoria | Aug 21, 2026