रामगढ़ जिले में एक बंद खदान में जहरीली गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना रामगढ़ वन क्षेत्र के चपरी-बुमरी इलाके में हुई, जहां कुछ लोग कोयले का उत्खनन करने बंद पड़े खदान में उतर थे. रामगढ़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार महतो ने चारों की मौत की पुष्टि की है.
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कोयला निकालने के लिए बंद खदान में घुसे थे. अचानक खदान के अंदर गैस लीक होने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांव वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस और CCL की टीमों को सूचना दी गई. रेस्क्यू के बाद चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई.
Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026