
थाना कोतवाली पुलिस ने फायरिंग कर हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त
दिनांक 3 अक्टूबर की रात्रि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुरा रोड पर फरियादी तालिब सौदागर निवासी नारायणपुर रोड एवं उनकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने की घटना संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए फायरिंग कर हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी अन्नी उर्फ मेहताब खान, पिता अनीश खान, निवासी रानी तलैया, छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी टीपू करिया की तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री सतीश सिंह, उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र रैकवार, आरक्षक कपीन्द्र, नरेश, संदीप एवं टीम की भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur