छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा! मध्य प्रदेश के सिंगरौली से प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बांक घाट के पास पलट गई। वाहन में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से बच्चों समेत 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत ओडगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, 13 घायलों का इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है। मौके पर पहुँची ओडगी थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#Surajpur #RoadAccident #ChhattisgarhNews #KudarGarh #MadhyaPradesh #Singrauli #BreakingNews #SafetyFirst #FatafatNews