बहराइच में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर बड़ा एक्शन; 958 वाहनों का चालान, 4 सीज
बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में एक बड़ा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह और सीओ ट्रैफिक राज सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने बस, चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहनों की गहन जांच की।
इस कार्रवाई के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तीन सवारी और नशे में गाड़ी चलाने वाले कुल 958 वाहनों का चालान कर 12,06,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नियमों के उल्लंघन पर 04 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें नशे में वाहन चलाने वाले का एक वाहन भी शामिल है; पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।