मणि खड्ड में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
सुंदरनगर/घुमारवीं, 21 जून: जिला बिलासपुर के विकास खंड घुमारवीं की ननावां पंचायत के 16 वर्षीय अरमान पुत्र गौतम ठाकुर एवं पौत्र नन्द लाल की मणि खड्ड (सकरोहा) में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार अरमान अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था, जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि गर्मियों के दौरान अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें और उन्हें नदी-नालों एवं खड्डों के आसपास जाने से रोकें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
#Sundernagar #Ghumarwin #Bilaspur #ManiKhad #AccidentNews #HimachalPradesh #UTHimachal #सुंदरनगर #घुमारवीं #बिलासपुर #मणि_खड्ड #दुर्घटना #हिमाचल_प्रदेश #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #नेट_चैट #UTHimachal