मध्य प्रदेश में यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी आज ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाएंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेशभर के व्यापारियों से अभियान में शामिल होने की अपील की है। विरोध के दौरान व्यापारी कुछ समय के लिए यूपीआई पेमेंट स्कैनर को काले कपड़े से ढककर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। संगठन के महासचिव अनुपम अग्रवाल के मुताबिक, 15 अक्टूबर से 2 हजार रुपये से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लागू होने की बात सामने आई है। व्यापारियों का कहना है कि इससे डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और कारोबार की लागत बढ़ेगी।#UPIPayment #NoUPIDay #MDRFee #MPNews #Bhopal #bhopalbreaking #vindhyasamchartv
Jawa, Rewa | Sep 23, 2026