#मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
#गड़वार,#बलिया
थाना गड़वार पुलिस ने मु0अ0सं0 101/2026 धारा 118(2), 351(3), 3(5) BNS से जुड़े वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
23 जून 2026 को उ0नि0 अनिल कुमार यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र सुग्रीव प्रसाद गुप्ता निवासी उकछी पखनपुरा थाना पकड़ी, उम्र 35 वर्ष को गड़वार से कुरेजी नहर के पास से सुबह 10:28 बजे गिरफ्तार किया।
आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में हे0का0 आशीष वर्मा व का0 श्रवण कुमार शामिल रहे।