➡️ मच्छरजन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु मलेरिया जागरूकता रथ रवाना
जिले में 1 से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों को मच्छर जन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। मच्छरजन्य बीमारियों से जनसामान्य को बचाव, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश गौड़ व डॉ. जे.के. चौरे ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश गौड़ ने बताया कि मलेरिया रथ के माध्यम से चिन्हित ग्रामो में माईकिंग एवं प्रचार-प्रसार पंपलेट्स वितरण कर ग्रामीणों को मच्छर जन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूक किया जावेगा। इसके अलावा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा बुखार के रोगियों की मलेरिया जॉच की जा रही है एवं चिन्हित ग्रामों में कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही नारे लेखन तथा लार्वा सर्वे भी किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#Harda #हरदा