सीकर: शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर संवाद के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी आज शनिवार, 27 जून को सीकर में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम शाम 6:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा गांधी भवन (नवलगढ़ रोड) में होगा। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, सह प्रभारी पी.एल. प्रजापति सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस ने विद्यार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने की अपील की है।
#SikarSandesh #RajasthanNews #GovindSinghDotasara #Sikar
Sikar, Sikar | Jun 27, 2026