
नेपाल में भारत का सहयोग तेज, 130टन राहत सामग्री भेजे गये
रोजाना टाइम्स के लिएजनकपुरधाम सेमिश्री लाल मधुकर
नेपाल में 26अगस्त को रसुवा में आयी विनाशकारी बाढ के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यो में सहायता के लिए भारत ने अपना मानवीय अभियान तेज कर दिया हैं।
अव तक भारतीय वायु सेना के विमान से आठवीं वार राहत सामग्री भेजे गए हैं। अव तक 130टन से अधिक राहत सामग्री भेजे गए हैं।
भारत सरकार ने बचाव, राहत और फोरेंसिक कार्यो में नेपाली एजेंसी को सहयोग करने के लिए भारत ने 54 विशेषज्ञ कर्मियों को तैनात भी किया हैं।
अस्थायी आश्रय, कंबल, हाइजीन कीट, सोलर लैंप, दवाएं के अलावा कई विशेष उपकरण मुहैया कराते गये हैं। इनमें टनल (सुरंग), कीचड़ वचाव उपकरण, पोर्टेबल जनरेटर, लाइटिंग टावर तथा पानी निकालने वाले पंप शामिल हैं।
भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाली सेना के साथ मिलकर चिलिमे और लांगटांग में अभियान चला रही हैं।
इसी तरह भारत द्वारा भेजे गए डीएनए किट और उपकरणों की मदद से भारतीय फोरेंसिक टीम काठमांडू की दो प्रयोगशालाओं में नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर डीएनए नमूनों की जांच और विश्लेषण कर रही हैं।
काठमांडू स्थित भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा हैं कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल की सरकार और वहां के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने औरत राहत एवं बचाव कार्यों में निरंतर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं