पटना के मनेर नगर परिषद स्थित देवी स्थान में महावीर सेवा समिति द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण के छठीहार पर पूर्व पार्षद अशोक गोप के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दोपहर से देर रात तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, गोविंद बाबा, शिव कुमार मंडल, अनिल कुमार, बब्बन राय आदि मौजूद है। इस दौरान पूर्व पार्षद ने कहाकि भगवान श्रीकृष्ण के छठियार पर भंडारे आयोजित की गई। जिसमें नगर व ग्रामीण इलाके के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। #shrikrishnajanmashtami #ChhathiyarCeremony #manerpatna #Communityfeastsorganized #facebookpost
Maner, Patna | Sep 10, 2026