उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में साहेब सिंह ने किया सफल संचालन
बस्ती। ब्लॉक रोड स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का सफल एवं प्रभावशाली संचालन साहेब सिंह ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए सभी वक्ताओं एवं अतिथियों का क्रमवार परिचय कराया तथा बैठक की कार्यवाही को गरिमापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाड, महासचिव धर्मवीर सिंह बग्गा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने साहेब सिंह के प्रभावी संचालन की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।
Basti, Basti | Jul 12, 2026