
आज दिनांक 08.06.2026 को जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलीत कर जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी के द्वारा किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, "आत्मा" द्वारा स्वागत भाषण करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी गयी। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन के दौरान फार्मर रजिस्ट्री एवं "खेत बचाओ अभियान" के तहत प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु किसानों को जागरूक करने के लिए निदेशित किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि विभाग द्वारा शारदीय (खरीफ) मौसम में संचालित योजनाओं की जानकारी एवं प्रशिक्षण जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तरीय प्रसार पदाधिकारी एवं कर्मी को दिया गया। उक्त कार्यक्रम में नेयाज अहमद, जिला उद्यान पदाधिकारी, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर/पुपरी, श्री गुंजन कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, सीतामढ़ी, सुश्री आकांक्षा, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, सीतामढ़ी, श्री अजय मणि, उप परियोजना निदेशक, "आत्मा", सीतामढ़ी, श्री अनिल कुमार, सहायक निदेशक (रसायन), सीतामढ़ी, डी०डी०एम० नाबार्ड, सीतामढ़ी, डी०पी०एम० जीविका, सीतामढ़ी, डॉ० राम ईश्वर प्रसाद, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, पुपरी, सीतामढ़ी, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी किसान सलाहकार एवं अन्य प्रसार कर्मी उपस्थित हुए।