
जिहादी सलाउददीन गिरफ्तार,विदेशी पिस्टल,डेटोनेटर भी बरामद
-बम धमाके में इस्तेमाल होता है डेटोनेटर
-एके-47 कारतूस भी मिले,पाकिस्तान से है संपर्क
न्यूज देवभूमि-रुद्रपुर।
एसटीएफ की धरपकड़ की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए गदरपुर के मझराशीला के रहने वाले अभियुक्त सलाउद्दीन से हुई पूछताछ में यह तथ्य सामने आए है कि अभियुक्त के पाकिस्तान सहित कई ऐसे देशों से संपर्क है। जो अभियुक्त को फंडिंग के साथ ही देश-प्रदेश में दहशत फैलाने के लिए हथियार तक देने को तैयार है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सोशल मीडिया पर चल रही कट्टरपंथी विचारधारा की मुहिम चलाने वाला व्यक्ति पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहा है। गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने कट्टरपंथी सलाउददीन निवासी मझराशीला गदरपुर से बम धमाका कर ने में इस्तेमाल होने वाले चार डेटोनेटर,एक विदेशी पिस्टल,दो एके 47 राइफल के कारतूस भी बरामए किये है। मोबाइ ल जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त इंस्टाग्राम,टेलीग्राम व सिग्नल के माध्यम से मैसेज भेजे जाते थे। जिसमें युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर देश व उत्तराखंड में दहशत पैदा करना था।
एसटीएफ प्रभारी एम पी सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि गिरफ्तारी के बाद जब अभियुक्त का मोबाइल की डिटेल निकाली। तो यह पता चला कि मलेशिया में बैठा एक अभियुक्त पाकिस्तान के इशारे पर कट्टरपंथी विचारधारा जैसे मुहिम को सोशल मीडिया पर चला रहा है और अभियुक्त सलाउद्दीन उसका सक्रिय मेंबर है। ऑडियो और मोबाइल पर आए मैसेज में यह तथ्य सामने आए है कि जिहादी विचारधारा का संचालन करने वाला व्यक्ति आधुनिक हथियार मुहैया कराने,विस्फोटक सामग्री का सुरक्षित भंडारण करने और दहशत फैलाने की ठोस रणनीति बनाने का मैसेज है। जिसकी एसटीएफ तकनीकी और फॉरेंसिक तफ्तीश कर रही है कि बातचीत एआई निर्मित है या फिर वास्तविक। साथ ही कट्टरपंथी विचारधारा और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की बातचीत और मुहिम को इंस्टाग्राम,टेलीग्राम और सिग्नल के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाया जाए। ताकि युवाओं को जिहादी विचारधारा के अलावा देश की सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को ध्वस्त किया जा सके। चर्च यह भी है कि एसटीएफ गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर भी ले सकती है,क्योकि मोबाइल पर कई ऐसे मैसेज डिलीट हो चुके है। जिसकी रिकवरी कराई जा रही है।
---------------------------
कोट
सलाउददीन के संपर्क में है एक संदिग्ध
रुद्रपुर। एसटीएफ की गिरफ्त में आए मझराशीला निवासी सलाउददीन से हुई पूछताछ और मोबाइल चैट तफ्तीश में मिले साक्ष्य के आधार पर रामपुर के रहने वाले एक संदिग्ध की भूमिका भी सामने आई है। पूछताछ में अभियुक्त का कहना था कि संदिग्ध व्यक्ति ही कई समूहों व चैटस की निगरानी करता है और संदिग्ध द्वारा टाइप किये गए मैसेज जै से बड़ी संख्या में युवाओं को जिहादी बनाना,शहादत व राष्ट्रविरोधी विचारों संबंधित सामग्री या फिर संदेश भेजता है। संदिग्ध ही युवाओं को भ्रमित कर उग्र विचारधारा के लिये प्रेरित करता है। आखिर वह कौन संदिग्ध है। जो जिहादी वि चारधारा को बढावा देकर दहशत फैला रहा है। संदिग्ध को लेकर एसटीएफ सक्रिय हो गई।
---------------------
कोट
घटनाओं को देख बना कट्टरपंथी
रुद्रपुर। एसटीएफ की पूछताछ में यह पता चला कि अक्सर अभियुक्त सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव है और अक्सर देश में होने वाली सांप्रदायिक या फिर कौम विरोधी घटनाओं को देखता रहता था। यह भी पता चला है कि पिछले एक साल से ज्यादा सलाउददीन सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने लगा और इसी प्रयोग के चलते उस का संपर्क पाकिस्तान,सीमावर्ती मुल्क और मलेशिया के संदिग्ध व्यक्ति से हुई। जिसके बाद से संदिग्ध का आदेश सर्वो परि हो गया। यह भी चर्चा है कि अभियुक्त को दुश्मन मुल्कों से फंडिग भी होती है। जिसको लेकर एसटीएफ अभियुक्त के सभी खातों की जांच करेगी।
कोट
दिल्ली से लेकर देहरादून तक मचा हडकंप
रुद्रपुर। कट्टरपंथी सोच के कारण युवाओं को जिहादी बनने का पाठ पढ़ाने वाले सलाउददीन की गिरफ्तारी ने दिल्ली सहित देहरादून की खुफिया एजेसियों में हडकंप मच दिया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही खुफिया एजेसी ने एसटी एफ के एसएसपी अजय सिंह से भी संपर्क किया और कुमाऊं एसटीएफ से प्रकरण की विस्तारपूर्वक जानकारी भी मांग की। माना जा रहा है कि देश-प्रदेश की सबसे एक्टिव खुफिया एजेसी के अधिकारी अभियुक्त से बातचीत कर स कते है। जिसको लेकर अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की चर्चाएं भी तेज है।
कोट
बोले कप्तान:-देशद्रोह से बडा कोई अपराध नहीं
रुद्रपुर। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिस प्रकार एसटीएफ की टीम ऊधमसिहनगर में तबाडतोड ऑ टामेटिक हथियार और अवैध शस्त्र लाइसेस धारकों की धरकपड़ कर रही है। उसी क्रम में एसटीएफ की एक साइबर टीम भी सक्रिय है। जिनकी सजगता से कट्टरपंथी जिहाद फैलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की है,क्योकि देशद्रोह से बडा कोई अपराध नहीं होता है और एसटीएफ कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले हर संदिग्ध को खोजेगी और पूरे ने टवर्क को ध्वस्त करेगी। प्रकरण में अभी कई तकनीकी जांच होनी है। उसके बाद ही पूरे मामले की असलियता का पता चलेगा और कठोर कार्रवाई की जाएंगी।
----------------------