उत्तराखंड की आज की 4 बड़ी खबरें | नानकमत्ता विवाद से लेकर हल्द्वानी अस्पताल की बड़ी लापरवाही तक
उत्तराखंड में आज कई बड़ी घटनाएं चर्चा का विषय बनी रहीं। नानकमत्ता में तलवारबाजी मामले में गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समूह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वहीं हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को गलत शव सौंपे जाने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसके अलावा देहरादून पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रह�