
*थाना वाल्टरगंज व स्वाट/सर्विलांस टीम को मिली बड़ी कामयाबी*
*48 घण्टे में हत्या का खुलासा, सगे भाई व भतीजा गिरफ्तार*
*5 लाख व जमीन हड़पने की नियत से की थी हत्या, आला कतल ईंट बरामद*
*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 21 जून 2026 थाना वाल्टरगंज व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे का 48 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सगे भाई व भतीजा हैं, जिन्होंने पैतृक जमीन व 5 लाख रुपये हड़पने की नियत से मृतक की हत्या की थी।
दिनांक 19.06.2026 को शिवकुमार चौधरी पुत्र स्व. रामदीन निवासी रतनपुर अर्जुन, थाना वाल्टरगंज ने थाने पर तहरीर दी कि उनके भाई बाबूलाल का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है और हत्या की आशंका है। इस पर थाना वाल्टरगंज में मु0अ0सं0-139/2026 धारा-103(1) बी.एन.एस. पंजीकृत हुआ। विवेचना में सामने आया कि मृतक बाबूलाल चौधरी व वादी शिवकुमार चौधरी सगे भाई हैं। बाबूलाल की शादी हुई थी, पत्नी से तलाक के बाद वह दूसरी जगह चली गई थी। मृतक की कोई संतान नहीं थी। दोनों भाइयों द्वारा एक जमीन बेची गई थी जिसमें कुल 10 लाख रुपये मिले थे। इसमें 5 लाख रुपये बाबूलाल का हिस्सा था, जिसे वह अपने भाई शिवकुमार से मांग रहा था। बाबूलाल के नाम कुछ पैतृक जमीन भी थी। पैसा व जमीन हड़पने की नियत से मृतक के भाई शिवकुमार चौधरी व भतीजे पंकज चौधरी पुत्र शिवकुमार निवासी रतनपुर अर्जुन ने बाबूलाल की हत्या कर दी।
आज दिनांक 21.06.2026 को पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को रतनपुर मोड़ से आला कतल एक अदद ईंट व मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।पुलिस अधीक्षक बस्ती ने टीम को इस त्वरित खुलासे के लिए बधाई दी है। एसपी ने कहा कि संपत्ति के लालच में रिश्तों का कत्ल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आमजन से अपील है कि पारिवारिक विवाद को कानूनी तरीके से सुलझाएं।*
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. शिवकुमार चौधरी पुत्र स्व. रामदीन
2. पंकज चौधरी पुत्र शिवकुमार, निवासीगण रतनपुर अर्जुन, थाना वाल्टरगंज, बस्ती
*बरामदगी:*
1. हत्या में प्रयुक्त ईंट (आला कतल)
2. मृतक का मोबाइल
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह थाना वाल्टरगंज, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस उ0नि0 शेषनाथ यादव, उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह, उपेन्द्र शर्मा, हे0का0 जीतेन्द्र यादव, हे0का0 पवन तिवारी, मृत्युन्जय कुशवाहा, रमेंश यादव, का0 शुभेन्द्र तिवारी, किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम, हे0का0 देवेश यादव, का0 सन्तोष यादव सर्विलांस सेल व का0 प्रकाश यादव थाना वाल्टरगंज शामिल रहे।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 21, 2026