
#युवा_संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 24 जून को शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज में
युवा संगम में आकांक्षी युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही मंच पऱ किया जाता हैँ लाभान्वित
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के समन्वय व सफल आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं।
इसी क्रम में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय एवं प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज के सौजन्य से दिनांक 24 जून 2026 को शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज जिला गुना में प्रातः 11:00 बजे से युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पऱ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है। इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनिया शामिल होंगी। जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार युवक युवतियो जिनकी योग्यता 8वीं/10वीं/12वीं/स्नातक एवं आईटीआई हैं तथा उम्र 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के भाग ले सकते है।
युवा संगम में आकांक्षी युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही मंच पऱ किया जाता हैँ लाभान्वित
युवा संगम में संबंधित विभागो द्वारा अलग अलग स्वरोजगार/ हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा, साथ ही ऐसे विभाग जिनमे स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना संचालित होती है. उनके हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरण किया जायेगा।
युवा संगम में युवाओं को स्वास्थ्य, नशामुक्ति, वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास की दी जावेगी जानकारी
युवा संगम में शासन आदेशानुसार युवक युवतियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी, नशामुक्ति और वित्तीय साक्षरता की जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही हैं। साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना सहित स्टार्टअप 2025 की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई जावेगी। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले आकांक्षी युवा गूगल लिंक https://forms.gle/dKKW5WE3ZLSCzH7S7 पर आवेदन कर सकते हैं।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh SP Guna MP