अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर चांदपुर निवासी सर्वजीत तिवारी के पुत्र गौरव तिवारी ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिजनों का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में भी उनकी सफलता की सराहना हो रही है।