
हरिशंकर जांगिड़ का सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा, निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू
सूरजगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र निकाय चुनाव पर्यवेक्षक हरिशंकर जांगिड़ 25 अगस्त से सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में बुहाना, सिंघाना और सूरजगढ़ नगर पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे तथा टिकट आवेदनों पर विचार करेंगे।
सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिशंकर जांगिड़ सिंघाना, बुहाना और सूरजगढ़ के नगर पालिका चुनावों को लेकर विधायक श्रवण कुमार के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित करेंगे। इन बैठकों में निकाय चुनाव के संभावित प्रत्याशियों से टिकट आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे।
चेतीवाल ने कहा कि सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार के कुशल और प्रेरणादाई नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव मैदान में मजबूती से उतर रही है। दौरे के दौरान बुहाना, सूरजगढ़ और सिंघाना में कार्यकर्ताओं के साथ टिकट वितरण संबंधी चर्चा भी की जाएगी।