विनेका की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर
शिवपुरी-जिले के कोलारस अनुभाग के विनेका गांव की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान दुकान बंद मिली और मौके पर महज करीब 3 क्विंटल खाद्यान्न होना बताया गया, जबकि पोर्टल पर दुकान के स्टॉक में 95.24 क्विंटल गेहूं और 23.56 क्विंटल चावल दर्ज था। मामले में इंदार पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दुकान संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच के दौरान मौके पर करीब 3 क्विंटल खाद्यान्न ही बताया गया, जबकि सरकारी पोर्टल पर दुकान के स्टॉक में 95.24 क्विंटल गेहूं और 23.56 क्विंटल चावल दर्ज पाया गया। इसके अलावा ICDS का गेहूं और चावल भी स्टॉक में दर्ज था।इस मामले में महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्यादित रन्नौद के प्रबंधक वीरेन्द्र भादौरिया, विक्रेता सचिन राठौर और सह-विक्रेता भाई मिय्या खां के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।