बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कन्हर नदी पार करते समय तेज बहाव में बहे 25 वर्षीय युवक मनोज मांझी को पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सकुशल बचा लिया। झारखंड निवासी मनोज साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त एनीकट से शॉर्टकट लेने के चक्कर में पैर फिसलने से गहरे पानी में बह गया था। गनीमत रही कि वह बीच नदी में एक बड़ी चट्टान पर अटक गया और अंधेरे में उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी, पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोरों ने अंधेरे व तेज बहाव के बीच रस्सियों के सहारे साहसिक अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक को तत्काल 100 बिस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान एनीकट जैसे जोखिम भरे रास्तों से बचने के लिए हमेशा पक्के पुल का ही उपयोग करें।
#Balrampur #Ramanujganj #KanharRiver #RescueOperation #ChhattisgarhPolice #Bravery #PublicSafety #ChhattisgarhNews #FatafatNews