औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 KG गांजा के साथ एक धराया।
दाउदनगर (औरंगाबाद)
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में दाउदनगर थाने की विशेष टीम ने कार्रवाई की है।
टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में प्रभात सुमन उर्फ टेनी (32 वर्ष, पिता अनिल सिंह) के घर छापेमारी कर 6.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर दाउदनगर थाना कांड संख्या 577/26 दिनांक 22.08.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।