जगदीशपुर दावां की बेटी मनीषा बनीं एसडीएम
जगदीशपुर प्रखंड की दावां पंचायत निवासी मनीषा पटेल ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 90वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
वह दावां पंचायत की #मुखिया #सुषुम्लता कुशवाहा की भतीजी एवं रामजी चौधरी की पुत्री हैं।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद विद्यालय, दावां में हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, चौसा (बक्सर) से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर बीपीएससी की तैयारी की। सफलता की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने उन्हें बधाई दी।