आदिवासी विकासखंड खंड कराहल मे
रोजगार के अभाव में पलायन को मजबूर गरीब आदिवासी, 'जी राम जी' योजना की जमीनी हकीकत पर उठे सवाल
ग्रामीण क्षेत्र। नरेगा (MGNREGA) की जगह नई लागू हुई 'जी राम जी' (VB-G RAM G) योजना धरातल पर सुस्त पड़ी है, जिससे गांवों में रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। काम न मिलने के कारण गरीब आदिवासी परिवार रोजी-रोटी की तलाश में गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं।
योजनाओं के इस बदलाव के बीच जमीनी स्तर पर काम बंद होने से दैनिक मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। रोजगार गारंटी का वादा कागजों तक सीमित दिखने से मजदूरों में भारी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द काम शुरू कराने और मजदूरी दिलाकर पलायन रोकने की गुहार लगाई है।