*82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़, 01 अगस्त 2026। कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 82 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह एंव वृताधिकारी निम्बाहेडा शिव प्रकाश टेलर के निर्देशन एंव थानाधिकारी प्रवीण टांक के निकटतम सुपरविजन में पुलिस जाप्ता एसआई कन्हैया लाल हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि. जगदीश राकेश, राजु सिंह, एवं चालक सरिया राम की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शुक्रवार को जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर पहुँच नाकाबन्दी शुरू कि दौरान नाकाबन्दी नीमच की तरफ से एक मोटर साईकिल आई जिसको चैक कर�