भदोही: 140 निजी अस्पतालों में हिंदी में लगाने होंगे नाम और शुल्क बोर्ड
भदोही जिले के सभी 140 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को अब हिंदी में अस्पताल का नाम, डॉक्टरों के नाम, उपलब्ध सुविधाएं और शुल्क सूची प्रदर्शित करनी होगी। मुख्य द्वार पर हिंदी में बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खबर जो आपके हक़ की बात करती है।
#Bhadohi #भदोही #BharatKrantiNews #स्वास्थ्य #PrivateHospital #उत्तरप्रदेश