
कुकड़ू प्रखंड की उपेक्षा पर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
JLKM पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विद्रोही बिष्णु ने कुकड़ू प्रखंड की वर्षों पुरानी जनसमस्याओं को लेकर माननीय राज्यपाल महोदया को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कुकड़ू प्रखंड में CO, MO, CDPO, BEEO सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नियमित पदस्थापना नहीं होने, करोड़ों रुपये की लागत से बने कुकड़ू थाना भवन के आज तक चालू नहीं होने तथा जंगली हाथियों के उत्पात से किसानों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है।
विद्रोही बिष्णु ने मांग की है कि कुकड़ू थाना का शीघ्र संचालन शुरू किया जाए, सभी रिक्त पदों पर नियमित अधिकारियों की नियुक्ति हो तथा हाथी प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत और मुआवजा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा, "कुकड़ू की जनता अधिकार मांग रही है, एहसान नहीं। प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा और किसानों के न्याय के सवाल पर अब और चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी।"
#Kukru #VidrohiBishnu #JLKM #SeraikelaKharsawan #Jharkhand #FarmersIssue #ElephantMenace #AdministrativeNegligence #KukruThana #JharkhandNews #ChhotanagpurLIVE