रांची: झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के सभी 263 प्रखंडों में 7,890 नए चापाकल लगाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 96.54 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 3,12,971 चापाकल हैं। इनमें 2,19,915 चालू हैं, जबकि 92,950 खराब पड़े हैं। ऐसे में नए चापाकल लगाने के साथ पुराने चापाकलों की मरम्मत भी जरूरी है।
वहीं, जल जीवन मिशन 2.0 के तहत राज्य की लगभग 4,345 पंचायतों में 13 हजार से अधिक नल-जल मित्रों का चयन किया जाएगा। इनका काम पाइप जलापूर्ति योजनाओं का रखरखाव और छोटी तकनीकी खराबियों को ठीक करना होगा।
नए अभ्यर्थियों को 510 घंटे और अनुभवी लोगों को 120 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बेहतर होने और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
#JharkhandNews #JalJeevanMission #JalMitra #DrinkingWater #Chapakal #JharkhandGovernment #RanchiNews