
*शिवहर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तिथि निर्धारित, थाना क्षेत्रवार जारी की गई सूची*
शिवहर जिले में दुर्गा पूजा-2026 के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार द्वारा बताया गया है कि जारी सूची के अनुसार, जिले में कुल 141 प्रतिमाओं के लिए लाइसेंस निर्गत किए गए हैं। इनमें 20 अक्टूबर को 23, 21 अक्टूबर को 107 और 22 अक्टूबर को 11 प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित किया गया है।
ज़िले में शांतिपूर्ण भक्तिमय माहौल में पुजा एवं विसर्जन कराने के लिए जिला प्रशासन के विभिन्न टिम मुस्तैद है जगह जगह कैमरा सहित अन्य संसाधन से मोनेस्ट्री किया जा रहा है
थाना क्षेत्रवार विसर्जन की तिथि एवं प्रतिमाओं की संख्या
* शिवहर थाना: 20 अक्टूबर-18, 21 अक्टूबर-20, 22 अक्टूबर-1
* फतेहपुर थाना: 20 अक्टूबर-1, 21 अक्टूबर-3, 22 अक्टूबर-1
* पिपराही थाना: 20 अक्टूबर-1, 21 अक्टूबर-19
* श्यामपुर भटहां थाना: 20 अक्टूबर-2, 21 अक्टूबर-15, 22 अक्टूबर-6
* पुरनहिया थाना: 20 अक्टूबर-1, 21 अक्टूबर-14, 22 अक्टूबर-2
* तरियानी थाना: 21 अक्टूबर-22
* तरियानी छपरा थाना: 21 अक्टूबर-8, 22 अक्टूबर-1
* हिरम्मा थाना: 21 अक्टूबर-6