
नगर पुस्तकालय, मधुपुर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन
मधुपुर। विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त तथा लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सहयोग से नगर पुस्तकालय, मधुपुर में स्थापित वॉटर चिलर मशीन का विधिवत उद्घाटन PMJF लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया के करकमलों द्वारा किया गया।
इस जनहितकारी पहल से नगर पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह मशीन विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुविधा में सकारात्मक योगदान देगी।
इस अवसर पर *PMJF लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया* ने कहा कि समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य लोगों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके जीवन को बेहतर बनाना है। शिक्षा से जुड़े संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।
*नगर पुस्तकालय के अध्यक्ष घनश्याम जी* ने इस जनहितकारी पहल के लिए अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिलने से उन्हें काफी लाभ होगा।
*लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्ष लायन सुमंत गुटगुटिया* ने कहा कि लायंस क्लब सदैव सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा है। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में *लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A, रीजन-V, ज़ोन-A के चेयरपर्सन एवं समिति सदस्य लायन प्रेम पाठक*, समिति सदस्य एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सदस्य लायन नरेश पटेल, क्लब के उपाध्यक्ष लायन राजेश तिवारी, संयुक्त सचिव लायन रामानुज मिश्रा, लायन विशाल चौरसिया, लायन सुवेन्दु दा सहित नगर पुस्तकालय के सचिव पंकज पीयूष, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, सदस्य ब्रह्मदेव मंडल, महेश मिश्रा एवं लाइब्रेरियन दिवाकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही।
यह पहल समाजसेवा, शिक्षा एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण है। अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर का यह संयुक्त प्रयास विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।