रामनगर में आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में SDPO, BDO, CO, EO सहित अन्य पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की।