गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के समीप शुक्रवार रात बाइक छिनतई की घटना सामने आई है। बुलेट सवार तीन युवकों ने 55 वर्षीय भागीरथ राय की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित बेगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, भागीरथ राय लेदा में आयोजित भजन-कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। कोवाड़ के पास उन्होंने तीनों युवकों से रास्ता पूछा था। आरोप है कि लेदा पानी टंकी के पास युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और बाइक छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की पहचान करने तथा छीनी गई बाइक बरामद करने में जुटी है।
#chhintai #redchillipowder #bikechhintai #giridih #giridihnews