राष्ट्रीय लोक अदालत: बहराइच में 1.86 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, 9.21 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट
राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बहराइच दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान कुल 1,86,995 वादों का निस्तारण करते हुए 9,21,64,854 रुपये की सेटलमेंट धनराशि तय की गई, जिसमें सर्वाधिक 1,76,127 राजस्व मामले, जिला न्यायालय के 9,956 मामले, बैंक रिकवरी के 802 मामले, परिवार न्यायालय के 56 मामले, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 38 मामले, उपभोक्ता आयोग के 09 मामले और स्थायी लोक अदालत के 07 मामले शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार, सचिव विनोद कुमार यादव सहित जिले के तमाम न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे और सचिव विनोद कुमार यादव ने लोक अदालत की सफलता के लिए सभी अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पुलिस बल व वादकारियों का आभार जताया।