स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' शुरू:
वाहनों में महिला परिचालक और पुलिस वेरिफिकेशन हुआ
अनिवार्य परिवहन आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश के
अनुक्रम में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के
लिए जिले में 14 से 19 सितंबर तक 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0'
अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिन
वाहनों में छात्राएं यात्रा कर रही हैं, उनमें महिला परिचालक
की तैनाती अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही स्कूली वाहनों के
चालक और परिचालक दोनों का पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
भी अनिवार्य किया गया है। ARTO सुशील
कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली
वाहनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना है, ताकि किसी
भी तरह की अनहोनी या दुर्घटना से बच्चों को बचाया जा सके।
Arto Bahraich