
छठ व्रतियों के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष दर्शन की व्यवस्था, उपायुक्त ने मंदिर प्रशासन को दिया निर्देश।
देवघर:–लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर कल, सोमवार 16 नवंबर को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में छठ व्रतियों के लिए विशेष दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था रहेगी।
जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कल छठव्रती किसी भी समय सीधे संस्कार मंडप के रास्ते बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के साथ दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं संस्कार मंडप मार्ग में विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जिला प्रशासन की इस विशेष व्यवस्था से छठ व्रतियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। #deoghar #chhathvrati #babamandir #dcdeoghar #chhath