
पटना राजधानी के बिहटा स्थित जीजे कॉलेज के परिसर में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी एवं मगही के प्रखर विद्वान तथा जी. जे. कॉलेज, बिहटा के हिंदी विभाग सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. रामनाथ शर्मा को याद किया गया। वो कॉलेज के एक संस्थापक शिक्षक थे। उनके साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बिहटा एवं बिक्रम क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र (Alumni) संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. रितिका कश्यप, अवनी प्रकाश, पत्रकार अमरजीत, रवि शंकर कुमार, अभिमन्यु सिंह, सूरज सिंह, मो. कलीम अंसारी, गोपाल विद्यार्थी, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने हिंदी भाषा के विकास, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए अपने विचार साझा किया।कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हिंदी और मगही के साहित्य, संस्कृति एवं लोकभाषाई परंपरा को समृद्ध करने वाले विद्वानों के योगदान को सम्मानित करना रहा। #bihtapatna #facebookpost #HindiFortnight #EventOrganization
Maner, Patna | Sep 6, 2026