Vande Bharat news:योग्यता आधारित आरक्षण को लेकर बिट्टू बजरंगी का बड़ा एलान
ओबीसी समाज से आने वाले समाजसेवी बिट्टू बजरंगी ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण योग्यता तथा आर्थिक और सामाजिक स्थिति के आधार पर मिलना चाहिए, चाहे व्यक्ति किसी भी समाज से आता हो।
बिट्टू बजरंगी ने कहा कि इस मुद्दे पर समाज के लोगों को आगे आकर अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, “सबसे पहले लाठी हम खाएंगे, लेकिन लोगों को भी समर्थन में आगे आना चाहिए।”
उनके इस बयान के बाद योग्यता और आर्थिक-सामाजिक आधार पर आरक्षण को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।
Hodal, Palwal | Aug 25, 2026