
300 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ, डाडासीबा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
देहरा क्षेत्र के अंतर्गत डाडासीबा पुलिस द्वारा "चिट्टा मुक्त अभियान" के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौर में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में SDPO डाडासीबा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वीडियो प्रस्तुति, संवाद और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन के महत्व का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवा शक्ति ही नशा मुक्त हिमाचल की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की जागरूक भागीदारी से ही समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सकता है।
#DehraPolice #ChittaMuktAbhiyan #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh #YouthAwareness #PoliceInitiative #नशामुक्तहिमाचल #चिट्टामुक्तअभियान #युवाशक्ति #यूनिकटुडेन्यूज़ #UTHimachal #️⃣