🔹 बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान शुरू
कांकेर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 05–07 वर्ष तथा 15–17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
अभिभावकों से अपील है कि यदि आपके बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, तो विद्यालय में आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराएं। इससे छात्रवृत्ति, परीक्षा पंजीयन एवं अन्य आधार आधारित शासकीय सेवाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा।
#Kanker #Aadhaar #BiometricUpdate #UIDAI #Education StudentServices Chhattisgarh